ENO को आप भी गलत तरीके से तो नहीं लेते : When should Eno be taken? | क्या खाली पेट ईनो पी सकते हैं

 हम सभी ने कभी ना कभी पेट में गैस बनने पर या छाती में जलन होने पर ENO को जरूर लिया होगा कभी भी ज्यादा तला भुना खाने के बाद जब हमें अपच की समस्या होती है तो भी हम तुरंत इसे पानी में घोलकर पी जाते हैं मगर क्या आप ENO को लेने का सही तरीका जानते हैं,‌‌ इसके अलावा आज हम उन सभी बातों पर चर्चा करेंगे जो ENO को लेकर अक्सर लोगों के मन में रहती हैं ENO को लेने का सही तरीका क्या है और इससे जुड़े हुए सभी सवालों के जवाब। 

ENO

ENO का उपयोग कब करें। 

जब भी आपको पेट में थोड़ी देर या छाती में जलन की (indigestion)शिकायत हो तो उस स्थिति में आपक ENO का इस्तेमाल करना चाहिए। 

ENO पाउडर को लेने की सही मात्रा 

किसी बड़े व्यस्क व्यक्ति या 12 साल की उम्र से ज्यादा के बच्चे के लिए 5 ग्राम ENO पाउडर या यूं कहें एक चम्मच पाउडर की मात्रा पर्याप्त है, यदि दोबारा इस पाउडर को लेने की जरूरत महसूस होती है तो कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतराल जरूर होना चाहिए लेकिन ज्यादा से ज्यादा दिन में केवल दो बार ही ईनो (ENO)पाउडर को लेना चाहिए। 

ENO को लगातार कितने दिनों तक ले सकते हैं। 

किसी भी स्थिति में ENO पाउडर को आपको लगातार 14 दिनों से ज्यादा नहीं लेना चाहिए यदि आप जिस भी समस्या के लिए ENO पाउडर ले रहे हैं, यदि आपकी समस्या में आराम नहीं मिल पा रहा है तो आपको इसके लिए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

ENO पाउडर को सेवन करने का सही तरीका। 

150 ग्राम पानी में 5 ग्राम ENO पाउडर को डालकर लेना चाहिए यह मात्रा तय की गई निर्धारित मात्रा है यदि आप पानी की मात्रा को ज्यादा बढ़ा देते हैं तो आपको स्वाद में कुछ अंतर दिखाई दे सकता है। 

क्या ENO के बुलबुले खत्म हो जाने पर ENO का असर भी खत्म हो जाता है। 

वैसे तो ENO पानी में भूल जाने के पश्चात ही पीने की सलाह दी जाती है लेकिन अगर आप इसके बुलबुले खत्म हो जाने के बाद इसका सेवन करते हैं तो आपको शायद जो इसकी डकार आती है, वह ना आए क्योंकि बुलबुले खत्म हो जाने के बाद भी यह एसिडिटी (Acidity) में तो पूरा आराम करती है मगर डकार लाने के मामले में इसमें फर्क पड़ सकता है। 

ENO कैसे पानी में लेनी चाहिए ठंडे में या गर्म में। 

ENO लेने के लिए विशेषज्ञ सादा पानी की सलाह देते हैं क्योंकि साधारण तापमान के पानी में ENO अपना सही कार्य करती है। 

क्या ENO पाउडर एसिडिटी को जड़ से खत्म कर सकता है। 

ENO पाउडर एसिडिटी के लक्षणों में आराम करता है यदि आपको सामान्य एसिडिटी या गैस की समस्या है तो आप ENO पाउडर ले सकते हैं, लेकिन यदि आपको लंबे समय से क्रॉनिक एसिडिटी या गैस की समस्या है तो इसके लिए आपको चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। 

क्या छोटे बच्चों को ENO पाउडर दे सकते हैं। 

छोटे बच्चे को ENO पाउडर देने से बचना चाहिए हां यदि बच्चा 12 साल की उम्र से ऊपर है तो उसे आप यह पाउडर दे सकते हैं। 

क्या पानी के अलावा ENO जूस इत्यादि में ले सकते हैं। 

ENO लेने के लिए पानी सबसे अच्छा माध्यम है लेकिन यदि आप इसे किसी और लिक्विड में लेना चाहते हैं तो इसके गुणों में फर्क पड सकता है, इसलिए इस पाउडर को साधारण पानी के साथ लेने की सलाह रहेगी। 

क्या गर्भवती महिलाएं ENO ले सकती हैं। 

गर्भवती महिलाओं को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ENO लेने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेना चाहिए।

क्या expire ENO को खा सकते हैं।

जी नहीं एक्सपायर पाउडर को कभी नहीं खाना चाहिए।

क्या ENO शाकाहारी प्रोडक्ट है। 

जी बिल्कुल इसे शुरुआत से बनाने से लेकर और पैकेट में भरने तक किसी भी प्रकार से जंतु के तत्वों से उसका स्पर्श नहीं किया जाता। 

क्या ENO को खाली पेट ले सकते हैं। 

इसे लेने के लिए कोई ऐसे खास निर्देश नहीं है कि इसे खाने के बाद लिया जाए या खाने से पहले जब भी आपको acidity की समस्या हो आप तभी इसे ले सकते हैं बस आपको इतना ध्यान रखना है यदि आपको डायबिटीज लीवर किडनी इस तरह की कोई समस्या हो तो आप एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

Conclusion

तो यह थी ENO पाउडर को लेकर पूरी जानकारी यदि आपका कोई और सवाल हो तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं जानकारियों के लिए हमारे पेज से जुड़े रहे।

Post a Comment

0 Comments